सोमवार, मई 25, 2009

मैं अनाथ हुआ!!


आज कुछ भी भूमिका बाँधने की न तो इच्छा है और न ही जरुरत!!


सीधे पढ़िये मनोभाव, बड़े अजीब से हैं:

जाने क्या सोचता रहता हूँ?

माँ
नही रही...

और

पिता जी..

उन्होंने कत्ल कर दिया..

अपने जीने की

चाहत का...

बतौर सजा,

कर लिया

कैद

खुद को

खुद के भीतर...

एक अँधेरी काल कोठरी में..

और


पाल ली एक नफरत

जिन्दगी से...


बना ली

एक दूरी

हर शख्स से...

किन्तु

मैं..?

मैं तो

जिन्दा हूँ अभी....

और

वो

होते हुए..

नहीं रहे!!

-मैं अनाथ हुआ!!

-समीर लाल ’समीर’

72 टिप्‍पणियां:

  1. वाह!!! भावनाओं का कितना सजीव चित्रण किया है आप ने... और कितनी संजीदगी है इन लाइनों में.. सचमुच मजा आ गया...समीर लाल जी उर्फ़ उड़न तस्तरी जी.
    एक शिकायत है...पहले तो आप रुक-रुक कर 'मेरी पत्रिका ' पर उतर भी जाते थे पर अब तो आप की उड़न तस्तरी कभी उड़कर इधर नहीं आती.

    जवाब देंहटाएं
  2. आयु बढ़ने के साथ ही वृद्ध जन कुछ अलग से होते जाते हैं. ऐसा मैंने भी अनुभव किया है. साथी की मृत्यु ही नहीं बहुतेरे कारण होते हैं.

    बहुत तेजी से बदलती दुनिया और सोच के साथ ताल मेल न बिठा पाने के कारण वृद्ध आज परिवार के साथ रहते हुए भी अकेले हैं. आवश्यकता है उन्हें समझने और उनके साथ थोड़ा समय बिताने की.

    आप की भावुक कविता से जुदा यह मुद्दा ध्यान में आया. सोचा पोस्ट कर दूँ ताकि और लोग पढ़ें और समझें.

    धन्यवाद्

    जवाब देंहटाएं
  3. अब रवि जी आप भी कमाल करते हैं . कितना उडें . अब तश्तरी ही हैं .कोई जम्बो जेट नहीं .न पवन पुत्र . थोडा यार सुस्ताने भी दो . उड़ने की भी लिमिट है .

    आयेंगे बयार से झोंका बन मिले गें .

    समीर जी हम तो कहते हैं थोडा सुस्ती लो कुछ दिन .

    जवाब देंहटाएं
  4. ओह ! पर यह आपके साथ ही नहीं है -धैर्य रखें ! आपके समान दुःख वाले भी हैं ! जीवन इसी का नाम है ! जो लेता ज्यादा है देता काफी कम !

    जवाब देंहटाएं
  5. वाह !! समीर जी, मज़ा आ गया! बहुत अच्छा लिखा है....भावनाऒ को इससे अच्छा कागज़ पर नही उतारा जा सकता है...

    जवाब देंहटाएं
  6. भाव तो खूब हैं उनके लिये क्या कहूँ, लेकिन ये एक रि-साईकल प्रोसेस है यही सोचकर मन को दिलासा देना पड़ता है सभी को। डाक का इंतजार कर रहा हूँ।

    जवाब देंहटाएं
  7. बहुत सुंदर रचना है। स्पष्ट यथार्थ है। आप की श्रेष्ठ काव्य रचनाओं में से एक।

    जवाब देंहटाएं
  8. जीवन की गाड़ी समय आने पर सबकी रुक ही जाती है। इसमें हमारा कोई वश नहीं चलता।

    जवाब देंहटाएं
  9. मैं

    जिन्दा हूँ अभी....

    और

    वो

    होते हुए..

    नहीं रहे!!

    -मैं अनाथ हुआ!!

    एक यथार्थ अभिव्यक्ति. शुभकामनाएं.

    रामराम.

    जवाब देंहटाएं
  10. इसे पढ कर जो कुछ मेरे मन में आया वो----

    जिंदा हूँ अभी----

    मेरे बच्चों के पिता नहीं रहे
    पर मैं अपना गला घोंट न पाई
    मैने कत्ल कर दिया
    अपनी तमाम हसरतों का
    और बतौर फ़र्ज
    उठा लिया खुद को भी अपनी गोदी में
    अब भी पकडी हूँ हाथ अपने बच्चों के
    इसी डर से कि वे भटक न जाएं कहीं
    चलती रही हूँ,चल रही हूँ और चलना है मुझे
    जब तक कि मंज़िल न पा जाउं कहीं
    खुदा से भी कर न पाई कभी शिकायत
    कि जिन्दा हूँ अभी !!!

    जवाब देंहटाएं
  11. वाह !! समीर जी, मज़ा आ गया!

    थोड़े को घणा समझे. अगले के दर्द पर मजा आता है!!!? ऐसा कवितापन शायद ही समझ में आए अपने को.

    जवाब देंहटाएं
  12. भावनाओं को बहुत ही सजीव रूप दिया है आपने ।

    जवाब देंहटाएं
  13. बहुत सुन्दर चित्रण..

    जवाब देंहटाएं
  14. अब तक पढ़ी उम्दा रचनाओं में शुमार करता हूं इसे।
    वाह!!! बेहतरीन अभिव्यक्ति...

    जवाब देंहटाएं
  15. मर्म का अखिती पड़ाव है यह...
    बहुत ही भावुक...
    मीत

    जवाब देंहटाएं
  16. aap ki yahi adaa hai, jo aap ka mureed banaati hai..!JAB HANSATE HAI TO HANS NAHI RUKTI AUR JAB BHAVUK KARATE HAI HAI TAB SANVEDANAEN..!

    जवाब देंहटाएं
  17. जीवन एक यथार्थ को उकेरती शब्द रचना ....
    जाने क्यों किशोर कुमार याद आये .जब उन्होंने अपनी छवि के विपरीत एक सीरियस मूवी 'दूर गगन की छाँव में "बनायीं ...लोगो को हज़म नहीं हुई .....यहाँ भी हैरानी है की इस दुःख भरी कविता पे लोगो को मजा कैसे आ सकता है ?क्या आपकी छवि आडे आती है आपकी रचनाओ में समीर जी ?

    जवाब देंहटाएं
  18. समीर भाई.................आज बहुत ही उदास दिख रहे हो भैया.............कितना सजीव लिखा है ........और कितनी भावनाएं हैं इस कविता में...........ये कोई कविता नहीं...एक दस्तावे है जीवन की सत्य का.....अक्सर ऐसा होता है......जीवन संगिनी नहीं होने पर.........चुप सा हो जाता है पुरुष.......अपने आप में खो जाता है ......सही उतारा है शब्दों के केनवास पर जीवन का यथार्थ

    जवाब देंहटाएं
  19. पीडा ही तो सृजन की बुनियाद है आह ! से उपजी इस कविता को प्रणाम

    जवाब देंहटाएं
  20. ओह! नैराश्य भी कितना रचनात्मक हो सकता है - यह कविता का सृजन प्रमाण है।

    जवाब देंहटाएं
  21. मैंने अभी अभी ब्लोगिंग करना शुरु किया है . मै हिंदी का vidyarthi भी नहीं , पर हिंदी साहित्य पड़ने का शौख भी है , मै एक photographer हु आप की उड़न तस्तरी में अनाथ हुआ में, जाने क्या सोचता रहता हु ......
    की फोटो व आलेख देख कर, किसी के उदासी का रहस्य भी जानना भी मुस्किल हो गया है

    जवाब देंहटाएं
  22. aapke mnobhav ajeeb se nhi hai par saty ke njdeek hai .bdlti pristhiya
    bdlta privesh ham sab mhsus kar rhe hai aur ham bhi usi ka hissa ban rhe hai .

    जवाब देंहटाएं
  23. पिछले कुछ पोस्टों से भावनाएं और यथार्थ थोक के भाव उड़ेली जा रही हैं !

    जवाब देंहटाएं
  24. दिल के बहुत करीब लगी आप की यह कविता, जेसे मेरे लिये ही लिखी गई हो.
    धन्यवाद

    जवाब देंहटाएं
  25. bhut hi achchhi rachna
    aap itni badi badi batain itni sahajita se kah dete hai ki andar tak hil jate hai
    bhut hi pyari rachna

    जवाब देंहटाएं
  26. man bhing gaya, dil jaise deh se nikalne kee koshish kar raha hai.

    जवाब देंहटाएं
  27. :-(( अब क्या करेँ ?
    जीवन का ये भी कटु सत्य है -
    भावाभिव्यक्ति यथार्त से भरी रही नीर भरी बदली सी ही !
    - लावण्या

    जवाब देंहटाएं
  28. bhavnaon ka sajeev chitran kiya hai sameer ji, aaj ka yatharth hai. bahut sundar abhivyakti.

    जवाब देंहटाएं
  29. क्या टिपण्णी करूँ........

    अद्भुद !!!

    जवाब देंहटाएं
  30. एक यथार्थ परक सुंदर रचना .

    जवाब देंहटाएं
  31. एक बात तो माननी पडेगी कि आपके पास संवेदनाएं और लफ्ज दोनों का ही खजाना है।

    जवाब देंहटाएं
  32. बहुत ही भावुक कर देने वाली प्रस्तुति . इस रचना पर क्या टीप दूं शब्द खोजे नहीं मिल रहे है .

    जवाब देंहटाएं
  33. sach itna kadva kyon hota hai. aapke har shabd ko ghat-te dekh rahi hoon.

    जवाब देंहटाएं
  34. Samir ji ye kavita to dil ko bahut gahre tak chhu gayi...

    जवाब देंहटाएं
  35. Life must go On .....
    सुन्दर कविता .....

    जवाब देंहटाएं
  36. AAPKEE KAVITA "MAIN ANAATH HUA"
    TEEN BAAR PADH GAYAA HOON MAIN.
    TEENON BAAR HEE EK NAYE DARD KAA
    AABHAAS HUA HAI.CHAND PANKTIYON
    MEIN HEE AAPNE MAHAKAVYA RACH DIYA
    HAI JIS TARAH USTAD SHAYAR NAWAAB
    MIRZA KHAN"DAAG" NE APNE IS SHER
    MEIN MAHAKAVYA RACHAA THAA---
    FALAK DETA HAI JINKO AESH
    UNKO GAM BHEE HOTE HAIN
    JAHAN BAJTE HAIN NAQQAARE
    WAHAN MAATAM BHEE HOTE HAIN
    AAPKEE IS POOREE KAVITA MEIN
    KASHISH HAI,MITHAAS HAI ,ENGLISH
    POET SHALLEY KEE IS PANKTI KEE
    BHANTI---"OUR SWEETEST SONGS ARE
    THOSE THAT TELL OF SADDEST THOUGHTS"

    जवाब देंहटाएं
  37. क्या कहूँ ......
    ......................मर्मस्पर्शी.

    जवाब देंहटाएं
  38. कविता के लिए कुशल शिल्पी बनना होता है जिससे शब्दों को तराश कर, उन्हें मूर्तरूप दे सकें, उनकी जड़ता में अर्थपूर्ण प्राणों का संचार कर सकें और पंक्तियों में अपने भावों, उदगारों, अनुभूतियों के उमड़ते हुए सैलाब को बूँद में सागर के समान समेट कर भर सकें।
    यह अद्भुत गुण आपकी कविता में स्पष्ट लक्षित हैं। भावनाओं का सजीव चित्रण!
    बधाई।

    जवाब देंहटाएं
  39. बहुत भावुक और संवेदनाओं से परिपू्र्ण अभिव्यक्ति. मन भारी हो गया.

    जवाब देंहटाएं
  40. zindgi se badi sazaa hi nahin,
    zurm kya hai...pataa hi nahin
    atne hisson me bat gaya hoon main
    mere hisse me kuchh bacha hi nahin
    NOOR SAHEB KA YAH SHE'R main aaj aapke naam karta hoon sameerji, this is really really great!!!
    aapne kavya aur kavyakar ka bhed mita diya hai....kavita ko moortiman khada kar diya hai...MERI BADHAI SWEEKAR KAREN

    जवाब देंहटाएं
  41. बहुत ही सार्थक और यथार्थ चित्रण किया है ।

    जवाब देंहटाएं
  42. एकाकी संवेदनाओं को इतनी शिद्द्त से महसूस करना, शायद इसीलिए पुत्र को आत्मज कहा गया है।

    जवाब देंहटाएं
  43. जबर कविता, जबरियन कविता।

    जवाब देंहटाएं
  44. लगता है आज आपखुद तो उदास हैण ही हमे भी रुलाने का इरादा है मार्मिक रचना है आभार और शुभकामनायें

    जवाब देंहटाएं
  45. समीर जी,

    आप केई इस कविता के लिये कोई शब्द नही है, स्पंदन महसूस किया जा सकता है, कविता नही बल्कि यथार्थ को बयां किया है।

    हम अपने आस-पास देख सकते हैं कि किसी एक जाने के बाद दूसरा अपनेआप को मार लेता है, और उदासियों को गले लगा लेता है।

    मार्मिक चित्रण, सुश्री निर्मला कपिला जी की बात से पूरी तरह सहमत हूँ, कविता जैसे जैसे दिमाग से दिल में उतरती है, आँखें छलछला उठती हैं।

    सादर,

    मुकेशन कुमार तिवारी

    जवाब देंहटाएं
  46. फलक देता है जिनको ऐश
    उनको ग़म भी होते हैं
    जहाँ बजते हैं नक्कारे
    वहां मातम भी होते हैं

    प्राण साहेब ने इस शेर के माध्यम से सब कुछ कह दिया है...एकाकी पन की जो तस्वीर आपने उकेरी है वो विलक्षण है...और क्या कहूँ...वाह.
    नीरज

    जवाब देंहटाएं
  47. Sameer ji

    pahle to bandhaii swikaren

    E-next aapki vistrit charcha hui hai..jo sacchai se ru-b-ru karati hai sabko
    chha to aap pahle se hi rahe the lekin ab to aap is tarah chaa gaye ho jaise savan mein mansooni badal chaa jate hai.

    बना ली

    एक दूरी

    हर शक्स से...

    khoobsurat bhaav ko gine hue shabdo mai khoobsurti se pirona aapki kalam khoob jaanti hai..

    marmsparshi kavita

    जवाब देंहटाएं
  48. सरजी क्या कहें मां और बाप पर कित्ता भी लिखें, कम सा ही मालूम होता है।
    आपकी चिंताओं के साथ संवेदना है।
    कई बार अनकहे में बहुत कहा होता है, सो समझिये कि अनकहे में कह रहे हैं इस बार।

    जवाब देंहटाएं
  49. समीर जी कहते हैं न कि अमेरिका तो पहले से ही वहां था फिर क्‍यों कहा जाता है कि उसकी खोज कोलम्‍बस ने की । दरअसल में कोलम्‍बस ने खोज नहीं की थी उसने तो अमेरिका को बाकी की दुनिया से मिला दिया था । तो आपकी इन कविताओं में जो अद्भुत रूप सामने आ रहा है उसका श्रेय थोड़ा तो शिवना प्रकाशन की टीम को जायेगा ही कि उन्‍होंने एक नये समीर लाल को लोगों से मिलाया । ये कविता भी पूर्व की ही तरह है । आप सही ट्रेक पर हैं उसी पर रहें ।

    जवाब देंहटाएं
  50. आपके चाहने वाले जब इतने ढेर सारे हों, तो फिर आपने आपको अनाथ कैसे कह सकत हैं।

    -Zakir Ali ‘Rajnish’
    { Secretary-TSALIIM & SBAI }

    जवाब देंहटाएं
  51. मैने बहुत करीब से महसूस किया है इन स्थितियों को. ऐसा लगा कि चलचित्र देख रही हूँ.

    जवाब देंहटाएं
  52. अचानक अनाथ होना ........ इससे बड़ा कष्ट शायद ही कोई हो

    जवाब देंहटाएं
  53. कुछ ऐसी ही वेदना इस शख्स की भी है.

    जवाब देंहटाएं
  54. वाह,क्या भावनाएँ है आपकी, अद्भुत रचना,समीर जी,

    माँ नही रही,

    पिता का सहारा भी गया,

    वो हर इशारा भी गया,

    जो हमसे चुपके से कान मे,

    कहता था,बेटा
    अभी तो छत है,

    क्यों बारिश मे भींगने
    की भय पाले बैठे हो,

    पर आज सोचता हूँ,

    तो मन कचोटता है,
    दिलो पर साँप लोटता है,

    अब नही है कोई दिल तो तसल्ली देने वाला,

    पर हाँ एक बार और,
    नही दिखता कोई ठौर,

    वो बचपन की बातें तो हमे
    बारिश से बचा लेती है,

    पत्थरों से बने कठोर महलो मे,
    बरसात की बूंदे हमे छू नही पाती,

    पर वो बातें घनघोर बादल से
    हमारे जेहन मे घूमड़ने लगते है,

    और आँसूओं के सैलाब हमारे आँखों मे
    उमड़ने लगते है.

    जवाब देंहटाएं
  55. कविता बहुत भावुक कर गई, दिल को छु गई


    आपका वीनस केसरी

    जवाब देंहटाएं
  56. आपकी उड़न तश्तरी तो कमाल की है दादा

    जवाब देंहटाएं
  57. बेनामी5/28/2009 02:18:00 am

    vo hote hue nahi rahe

    ye aapki ajab kahaani maine kaiiyon ki jubaani suni
    baap ne unhe baap hone ka ehsaas dilaayaa
    beti ke hone par pitaa ne sab jutaayaa magr
    beta hote hi mastaayaa kabhi uski tarakki ka khayaal n kiya kyonki jaise wo the

    जवाब देंहटाएं
  58. दुखती रग पर हाथ रख रही है ये कविता।

    जवाब देंहटाएं
  59. दिल के बहुत करीब लगी आप की यह कविता |
    मर्मस्पर्शी!

    जवाब देंहटाएं
  60. इस टिप्पणी को लेखक द्वारा हटा दिया गया है.

    जवाब देंहटाएं
  61. बहुत बढ़िया

    अमरजीत सिंह
    http://hotamar.in

    जवाब देंहटाएं
  62. "मैं..?

    मैं तो

    जिन्दा हूँ अभी....

    और

    वो

    होते हुए..

    नहीं रहे!!

    -मैं अनाथ हुआ!!"

    मार्मिक पोस्ट।
    श्रद्धांजलि।

    जवाब देंहटाएं
  63. sabne itna kuch kaha ki bolne ke liye kuch hai hi nahi......jeevan ki sachchai aur mrityu ki gahrai do ko hi bayan kiya aapne

    " Sir, aapka real naam kya hain ?

    जवाब देंहटाएं

आपकी टिप्पणी से हमें लिखने का हौसला मिलता है. बहुत आभार.