मंगलवार, अप्रैल 24, 2012

सेन फ्रेन्सिसको से कविता...

एक सप्ताह गुजर चुका है सेन फ्रेन्सिसको आये. एक सप्ताह होटल में और रहना है फिर एक किराये का अपार्टमेन्ट ले लिया है, उसमें शिफ्ट हो जायेंगे. नजदीक ही है. ३० मिनट लगेंगे दफ्तर पहुँचने में. यूँ कर शायद ६ माह गुजारना हो यहाँ कि कौन जाने- शायद और ज्यादा. एक साल-हम्म!! जितना किस्मत में यहाँ रहना बदा होगा- रहेंगे. टोरंटो तो लौटना है ही. घर मकान वहीं है. सो तो भारत में भी है- तो वाया टोरेंटो- उम्र के पड़ाव निर्धारित करेंगे यह सब कि कब और कहाँ.
फिलहाल इस एतिहासिक शहर सेन फ्रेन्सिसको से लिखी और फेस बुक पर इस बीच मेरे द्वारा चढ़ा दी गई कुछ पंक्तियाँ – चाहें तो ३ कवितायें कह लें...अभिव्यक्ति...अनुभूति...विचार...भाव!!! आपकी इच्छा- हम तो छाप ही रहे हैं.
आगे कभी आपको इस शहर की गलियाँ, सड़कें और तापमान के साथ इसका चेहरा और व्यवहार पढ़वायेंगे. फिलहाल तो यह पढ़ें:
gcBridge
--१—
वो पूछता है मुझसे
मिरा हाल और के
मैं हूँ कहाँ- इन दिनों
इस रोज!!
क्या कह पाता –
सो लिखा.. मौन
क्या हाल किसी दीवाने का
और क्या पता किसी बंजारे का...
जो कि समझ सको - तुम हे ज्ञानी
हम रमता जोगी औ’ बहता पानी!!

--२—
वो तोड़ती पत्थर...
देखा उसे मैने
इलाहाबाद के पथ पर
वो तोड़ती पत्थर...
दो बूँद पसीना....
सुखा पाने की कोशिश
घूप दिखा ..
ज्यूँ सूखता हो चद्दर...
देखा उसे मैने
इलाहाबाद के पथ पर
ज्यूँ सूखता हो चद्दर...
बदल गये युग......
मात्र कुछ पलों में...
निराला गुजरे..
हुए छिन्न तार...
लुटी इस्मत...
वो पहने था खद्दर...
देखा उसे मैने
इलाहाबाद के पथ पर....
वो पहने था खद्दर...

(आदरणीय निराला जी की रचना से प्रेरित और उनको नमन करते हुए आभारी)
(गुरुदेव राकेश खण्डेलवाल का सुझाव अमल करते हुए निराला जी से क्षमायाचना की जगह उपरोक्त कथन)

--३--
हूँ......न!!
क्या?
एक नई कविता..
वाह!!
खुद बुनी??
हूँ..सहारा उन बिम्बों का...
जो “न” कहे गये हैं
इस्तेमाल को समाज में...
समाज...अपरिभाषित...
हमेशा की तरह...
एक उहापोह..कोई जबाब...
फिर भी...हूँ..
ह्म्म!!.............लोग वाह कहते हैं..
लोग उफन भी जाते हैं...ह्म्म!!
फायदा कहीं...वाह! आह!
जो हासिल इक मंजिल
मात्र ऐसे कि कोई कहे...
वाह!! आह!!
एक नई कविता..
एक उलझी कविता..
एक अनसुलझी कविता..
ताकतवर,,,,बोल्ड अंग्रेजी में..
बोल्ड...या क्लीन बोल्ड हिन्दी में...
भाषा का तमाशा!!
एक नई कविता..
नई या पुरानी..
हू केयर्स!!
डैम!!!
-समीर लाल ’समीर’

73 टिप्‍पणियां:

  1. देखा उसे मैने
    इलाहाबाद के पथ पर
    वो तोड़ती पत्थर...
    दो बूँद पसीना....
    सुखा पाने की कोशिश
    घूप दिखा ..
    ज्यूँ सूखता हो चद्दर...
    देखा उसे मैने
    इलाहाबाद के पथ पर
    ज्यूँ सूखता हो चद्दर...
    बदल गये युग......
    मात्र कुछ पलों में...
    निराला गुजरे..
    हुए छिन्न तार...
    wah kya bat hai badhai..

    जवाब देंहटाएं
  2. AAJ KE DIN KA SHREEGANESH AAPKI ANUPAM KAVITAAON SE HUA HAI ....AASHA HAI DIN BADHIYA GUZREGA,,,,,,,,,,,,

    WAAH ! WAAH ! WAAH !

    जवाब देंहटाएं
  3. इतने सुन्दर भावपूर्ण कविताओं का जहाँ सृजन हो, वह जगह भी विलक्षण ही होगी.

    जवाब देंहटाएं
  4. यह सानफ्रांसिस्को क्यों भैया ??
    शुभकामनायें !

    जवाब देंहटाएं
  5. नया शहर, नया अनुभव, जीवन के नये रंग, कुछ चटख कुछ धुँधले..

    जवाब देंहटाएं
  6. क्या हाल किसी दीवाने का
    और क्या पता किसी बंजारे का...

    भाषा का तमाशा!!
    एक नई कविता..
    नई या पुरानी..
    हू केयर्स!!
    डैम!!!.................. हू केयर्स!!

    जवाब देंहटाएं
  7. खुशियां यहीं पे मिलेंगी हमें रे,​
    ​अपना है, अपना...​
    ये देस...परदेस...​
    ​​
    ​जय हिंद...​​

    जवाब देंहटाएं
  8. नए शहर, नए माहौल, नए साथियों के लिए शुभकामनाएं। बस कविता वही रहे.. वह न बदले..

    जवाब देंहटाएं
  9. ओह ! तो आजकल खानाबदोश बन गए हैं .
    तभी कहीं नज़र नहीं आते .
    खद्दरधारी कविता बहुत मार्मिक है .

    जवाब देंहटाएं
  10. शब्‍दों को रंगा है कहीं ... कहीं पहचानने की कोशिश करते भाव .. बेहतरीन प्रस्‍तुति।

    जवाब देंहटाएं
  11. वाह...............
    निराला जी खुश होंगे.....
    :-)

    बहुत खूब सर.

    सादर.
    अनु

    जवाब देंहटाएं
  12. गोल्डन गेट ब्रिज की तस्वीर देख बहुत सारी मधुर स्मृतियाँ जागृत हो गयीं ! आपका सैनफ्रांसिस्को का प्रवास सुखद रहे यही कामना है ! तीनों कवितायें एक से बढ़ कर एक हैं ! निराला जी की रचना का रीमिक्स विशेष रूप से पसंद आया ! बधाई तो स्वीकार कर ही लीजिये !

    जवाब देंहटाएं
  13. कविता की प्रत्येक पंक्ति में अत्यंत सुंदर भाव हैं.... संवेदनाओं से भरी बहुत सुन्दर कविता...

    संजय भास्कर

    जवाब देंहटाएं
  14. Bahut achchhe bhaav the aapki rachna ke aapko hardik badhai...

    जवाब देंहटाएं
  15. नए शहर में बड़े नए नए ख़याल आ रहे हैं.

    जवाब देंहटाएं
  16. शैली और अंदाज़-ए-बयां...दोनों भा गये...सन फ्रांसिस्को...के नाम से दर्द-ए-डिस्को याद आ गया...

    जवाब देंहटाएं
  17. चलिए ई फ़्रांसिस्को में आप थोडा तो ब्लॉग की तरफ़ खिसको । तीनों टुकडे दिल चाक चाक किए दे रहे हैं , जानते हैं मिट्टी की खुशबू आपहु को हलकान किए रहती है हमरे जईसे ही

    जवाब देंहटाएं
  18. बिल्कुल ताज़ी और फ़्रेश-फ़्रेश सी कविता जो नए आयाम को छूती है। आपने ब्लॉग जगत के लिए एक नायब तोहफ़ा दिया है। इन कविताओं के बिम्ब आकर्षक हैं और विषय को विस्तार प्रदान करते हैं\

    जवाब देंहटाएं
  19. तीनों कवितायें अलग अलग शेड्स लिए हुये ... सुंदर अभिव्यक्ति

    जवाब देंहटाएं
  20. सेन फ्रेन्सिसको पहुँच कर हवा-पानी में काफ़ी बदलाव आ गया लगता है, वहाँ का मौमस ही ऐसा है !

    जवाब देंहटाएं
  21. बहुत सुंदर हैं रचनाएँ..... शुभकामनायें

    जवाब देंहटाएं
  22. नयी जगहं की कविताई

    जवाब देंहटाएं
  23. अच्छी नज्में हैं.यात्रा के दौरान तरह-तरह के भाव उभरते हैं जो कभी-कभी बहुमूल्य होते हैं.

    जवाब देंहटाएं
  24. नई जगह पर जमने की जद्दोजहद में भी कविता ने अपनी जगह बनाए रखी है...ये क्या कम है..
    शुभकामनाएं !!

    जवाब देंहटाएं
  25. बहुत सुन्दर और सार्थक प्रस्तुति...!

    जवाब देंहटाएं
  26. सेनफ्रांसिस्‍को में बेटा भी है, उसकी सेवाएं आप ले सकते हैं।

    जवाब देंहटाएं
  27. कविता नई हो या पुरानी, कविता तो कविता है, कवि के मन के भावों का शब्द रूप । सुंदर प्रस्तुति ।

    जवाब देंहटाएं
  28. लीजिये आपने टोरेन्टो छोड़ा और कविताओं ने आपका दामन पकड़ लिया...बहुत अलग और खूबसूरत अंदाज़ में आपने कवितायेँ रची हैं...आपके अन्दर का कवि अंगडाई ले कर उठ खड़ा हुआ है...इसे बैठने मत दीजिये...उम्र के इस दौर में आये इस बदलाव को सहने की हिम्मत आपमें है तभी कवितायेँ रची जा रही हैं...लगे रहिये समीर भाई...ये वक्त भी कट ही जायेगा...

    नीरज

    जवाब देंहटाएं
  29. सेन फ्रेन्सिसको... ह्म्म्म ...दाना -पानी कहाँ से कहाँ ले जाता है !
    कविता के भाव अच्छे हैं !

    जवाब देंहटाएं
  30. एक नई कविता..
    एक उलझी कविता..
    एक अनसुलझी कविता..
    ताकतवर,,,,बोल्ड अंग्रेजी में..
    बोल्ड...या क्लीन बोल्ड हिन्दी में...

    वाह वाह क्या बात है. दिल खुश हो गया. बधाई समीर जी

    जवाब देंहटाएं
  31. क्या हाल किसी दीवाने का
    और क्या पता किसी बंजारे का...
    beautiful lines
    adbhut bhaw.

    जवाब देंहटाएं
  32. बहुत बढ़िया प्रस्तुति । शुभकामनाएँ ।

    जवाब देंहटाएं
  33. बहुत बढ़िया प्रस्तुति । शुभकामनाएँ ।

    जवाब देंहटाएं
  34. The contents are really good…
    Gurgaonflowerplaza.com

    जवाब देंहटाएं
  35. नमस्कार...मुबारक हो...हम ही नहीं.....आप भी ख़ानाबदोश हुए...जानकर अच्छा लगा....

    जवाब देंहटाएं
  36. सब पड़ाव हैं - भारत, टोरण्टो या सेनफ्रांसिस्को!

    जवाब देंहटाएं
  37. हुए छिन्न तार...
    लुटी इस्मत...
    वो पहने था खद्दर...
    ? .....
    कवि और कविता .. श्वास और जीवन

    जवाब देंहटाएं
  38. शानदार प्रस्तुति.

    मई २०१२ में US का प्रोग्राम है.१६th से २३ rd
    में Western Coast के टूर में लौटते हुए सेन
    फ्रांसिस्को होते हुए लौटना होगा.

    आपके दर्शन हो पाए तो खुशी मिलेगी.

    जवाब देंहटाएं
  39. naya shahar aur nayi kavita.dono hi acche hain. mubarak.

    जवाब देंहटाएं
  40. नया शहर और नयी कविता. दोनों सुन्दर. मुबारक.

    जवाब देंहटाएं
  41. बहुत ही मार्मिक एवं सारगर्भित प्रस्तुति । मेरे पोस्ट पर आपके एक-एक शब्द मेरा मनोबल बढ़ाने के साथ-साथ नई उर्जा भी प्रदान करते हैं । मेरे नए पोस्ट पर आपका इंतजार रहेगा । धन्यवाद ।

    जवाब देंहटाएं
  42. आपकी गहन अनुभूतियों ,उत्कृष्ट भावाभिव्यक्तियों ने अभिभूत कर लिया...

    सहज ही मन को छू, चुप कर देने वाली है समस्त प्रविष्टि...

    जवाब देंहटाएं
  43. क्या बात है समीर भई ...
    तो अब अमेरिका आना होगा मिलने के लिए ...

    जवाब देंहटाएं
  44. चचा, आप हिंदी के स्वनामधन्य साहित्याकारों से बेहतर लिखते हैं, जिनकी लेखनी में धुंध और कुहरे के सिवा कुछ नहीं होता।

    जवाब देंहटाएं
  45. हम इधर टोरंटो में ढुंढते रहे और आप जा पहुंचे सेन फ़्रांसिस्को....आशा है ये प्रवास भी आनंद दायक रहेगा. शुभकामनाएं.

    रामराम.

    जवाब देंहटाएं
  46. कवितायें लाजवाब हैं.

    रामराम

    जवाब देंहटाएं
  47. सब एक से बढकर एक हैं.

    रामराम

    जवाब देंहटाएं
  48. sir
    avsar mila hai to ghumiye khoob -khoob ghumiye hamari par shubh kamnao ke saath hi saath apni shubh kamnaon se hamein vanchit na rakhiyega.
    kaviyayen bahut bahut hi achhi lagin---
    sadar naman
    poonam

    जवाब देंहटाएं
  49. sir avsar mila hai to khoob khoob ghumiye par hammari shubh kamnao ke saath hi saath apni shubh kamnaon se hame bhi vanchit narakkhein----
    kavitayein bahut bahut hi badhiya lagin
    sadar naman
    poonam

    जवाब देंहटाएं





  50. आदरणीय समीर जी
    सस्नेहाभिवादन !
    नमस्कार !

    लेखनी और सृजन आप जहां भी रहें , साथ ही रहेंगे
    आप जैसों के लिए कहा जा सकता है - तू जहां जहां चलेगा , मेरा साया साथ होगा …
    :)
    सुंदर कविताएं … साधुवाद !
    हार्दिक शुभकामनाएं !


    मंगलकामनाओं सहित…

    -राजेन्द्र स्वर्णकार

    जवाब देंहटाएं
  51. चलता जाता जीवन ऐसे ...
    हर सुबह कुछ नया ....
    कोई नया शहर ...
    कुछ नए एहसास ...
    कुछ नए लोग ...
    फिर कोई नई कविता ...
    लिखता चल ...
    रमता चल
    राही बढता चल ....

    शुभकामनायें ...

    जवाब देंहटाएं
  52. बहुत बेहतरीन व प्रभावपूर्ण रचना....
    मेरे ब्लॉग पर आपका हार्दिक स्वागत है।

    जवाब देंहटाएं
  53. टोरंटो या सेन फ्रांसिसको
    यहाँ वहाँ बस सरको खिसको
    इलाहाबाद सा मिला नहीं पथ
    बैठ के देखा सोने का रथ.
    कहाँ ले चली है जिंदगानी
    याद आता नर्मदा का पानी.

    तीनों रचनायें अति सुंदर............

    जवाब देंहटाएं
  54. बहुत ही सुंदर भाव...सुन्दर प्रस्तुति...हार्दिक बधाई...

    जवाब देंहटाएं
  55. bahut dino fir wahi behtarin dil ko chhune wali prastuti ! bhale jagah badal jaye...........
    fir bhi dil hai hindusthani !

    जवाब देंहटाएं
  56. समीर जी कहीं रहे लेकिन बात तो तय कविताना तो छोड़ ही नही सकते है . सेन फ्रेंसिस्को की आबो हवा कैसी भी हो ............दिल से कविताई नही छीन सकती . प्रस्तुत कविताये ........हर बार की तरह दिल को चुने वाली !
    नया तरीका भी खूब भाया
    आप भी बड़े निराले हो....सर जी

    जवाब देंहटाएं
  57. yaha Canada k jaise jada thand nahi parti hogi achchha hai mama ji .

    जवाब देंहटाएं
  58. nirale andanj mein rachint sundar rachnayen... bahut badiya prastuti..

    जवाब देंहटाएं
  59. कल 21/05/2012 को आपकी यह पोस्ट http://nayi-purani-halchal.blogspot.in पर लिंक की जा रही हैं.आपके सुझावों का स्वागत है .
    धन्यवाद!

    जवाब देंहटाएं
  60. । अच्छा पोस्ट । मेरे पोस्ट पर आपका इंतजार रहेगा । धन्यवाद ।

    जवाब देंहटाएं
  61. वो पहने था खद्दर...
    देखा उसे मैने
    इलाहाबाद के पथ पर....
    वो पहने था खद्दर...

    आज की कविता...
    सुन्दर.
    सादर बधाई.

    जवाब देंहटाएं
  62. Mr. Lal you are kindly requested not to wright such maarmik posts. I start missing you a lot, with tears in my eyes.

    जवाब देंहटाएं
  63. aapke shahar men aakar achchha laga.
    par aapse milna n ho saka iska afsos hai.aasha hai bhavishy men shighr milna hoga.aapko kaisa lag raha hai
    san fransisco.

    जवाब देंहटाएं
  64. गुरुदेव,​
    ​​
    ​कहीं मेरे आपको किए मेल स्पैम में तो नहीं जा रहे...

    सादर,​
    ​खुशदीप

    जवाब देंहटाएं
  65. priya sathi apki kavtayen and pravash ki tippani dono hi achchee hain aur man ko chhuti hain. Nirala jee ko yad karne ka yah tarika bhee nirala hai badhyee.

    जवाब देंहटाएं

आपकी टिप्पणी से हमें लिखने का हौसला मिलता है. बहुत आभार.